चमोली: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मियों ने लगाया उत्पीड़न व भेदभाव का आरोप–

by | Mar 27, 2025 | आंदोलन, चमोली, देहरादून | 0 comments

कर्मचारियों ने बीकेटीसी के कैंप कार्यालय परिसर में दिया धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी–

गोपेश्वर, 27 मार्च 2025: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारी भेदभाव और उत्पीड़न से क्षुब्ध हैं। मंदिर समिति के संयुक्त कर्मचारी संघ ने भी अस्थायी कर्मचारियों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने मंदिर प्रबंधन से 10 अप्रैल तक सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है, ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

संयुक्त कर्मचारी संघ ने मंदिर प्रबंधन से मांग की है कि सभी अस्थायी कर्मियों के पदों को शासन से स्वीकृति दिलाई जाए, नियमित चयन होने तक समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। वेतन पुन: निर्धारण के लिए विभागीय उपसमिति बनाई जाए, जिसमें बीकेटीसी व संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्यों को शामिल किया जाए। सभी अस्थायी कर्मियों को तत्काल ईपीएफ, ईएसआई, जीवन बीमा आदि सुविधाएं सेवा के प्रथम दिन से मान्य की जाएं।

मांग करने वालों में संयुक्त कर्मचारी संघ के सचिव राकेश झिंक्वाण, उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, विपिन नौटियाल, विनोद पुरोहित, दीपेंद्र रावत, एकता कांडपाल आदि शामिल रहे। बता दें कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में मंदिर समिति के वर्षों पुराने कार्यरत अस्थाई कर्मचारी भी स्थाई कर्मचारियों की भांति काम करते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान कर्मचारियों का काम दोगुना बढ़ जाता है, लेकिन उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे वे आक्रो​शित हैं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!