चमोली: गैरसैंण संकुल के विद्यालयों का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह बना यादगार–

by | Mar 28, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गैरसैंण संकुल के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों का संंयुक्तरुप से आयोजित हुआ प्रथम वा​र्षिकोत्सव समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित–

गैरसैंण, 28 मार्च 2025: गैरसैंण संकुल के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों का संयुक्त रुप से प्रथम वार्षिकत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृ​तिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के एक के बाद एक सांस्कृ​तिक कार्यक्रमों ने इस समारोह को यादगार बना दिया। क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जनप्रतिनि​धि, नगर पंचायत गैरसैंण, जिला पंचायत सहित वि​भिन्न राष्ट्रीय पार्टियों के पदा​धिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी भागेदारी दी। आयोजन मंडल ने आगामी वर्ष से इस कार्यक्रम को और भी भव्य रुप से आयोजित करने की योजना बनाई है।

यह समारोह मेला मैदान माइथान में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियां निश्चित तौर पर बच्चों का मनोबल और उनके बहुमुखी उन्नयन में कारगर साबित होगी। समारोह में छात्र छात्राओं ने लोक गीत, लोकनृत्य, कविता पाठ, नुक्कड़ नाट, झुमैलो आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर जीआईसीगैरसैंण के प्रधानाचार्य दलजीत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रशासक अवतार सिंह पुंडीर, क्षेत्र पंचायत प्रशासक शशि सौरियाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर पंचायत गैरसैंण के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, मेला समिति माईथान के अध्यक्ष कंचन सिंह रावत, सेवा समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष दान सिंह नेगी, महिला सशक्तीकरण की अध्यक्ष राधा बिष्ट, भाजपा उपाध्यक्ष संजय रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय पुंडीर, पूर्व प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी, रुद्री दत्त लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!