चमाेली: ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेले में बेकार वस्तुओं से तैयार की गई ​शिक्षण सामग्री, स्टॉल लगाए–

by | Mar 28, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गोपेश्वर इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित हुआ मेला, 23 आंगनबाड़ी केंद्रों ने किया प्रतिभाग, खंड ​शिक्षाअ​धिकारी ने की सराहना–

गोपेश्वर, 28 मार्च 2025: शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेला आयोजित किया गया। इस मेले में दशोली विकास खंड के 23 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। आंगनबाड़ी केंद्रों ने बेकार वस्तुओं से तैयार की गई शिक्षण सामग्री के स्टॉल लगाए, जिसकी हर किसी ने सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती ने मेले में प्रतिभाग कर स्टॉल की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि आंगनबाड़ी और प्राथमिक शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल हो तो रचनात्मक गतिवि​धियों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजना पर जोर दिया।

मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माचिस की डिब्बी, अंडे की क्रेट, कागज, गत्ता आदि से एक से बढ़कर एक शैक्षिक सामग्री तैयार कर उनके स्टॉल लगाए गए। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ इन सामग्री को किस तरह से उपयोग में लाया जाता है इसके बारे में भी बताया।

जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु बडोला ने व्यवस्थित ढंग से तैयार की गई सामग्री को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोग समय-समय पर होते रहने चाहिए।

वहीं ज्योतिर्मठ ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्र में टीएलएम व सहायक शिक्षण सामग्री से अभ्यास के बारे में जानकारी दी। मेले में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मीनाक्षी, सुपरवाइजर गीता नेगी, बिंदु, शांति, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पुष्कर, दीपक, विवेक, भीम, राकेश सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनि​धियों ने सहयोग किया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!