चमोली: विद्यालयों से ​शिक्षक हुए सेवानिवृत्त, आठवीं के छात्र-छात्राओं को भी दी गई भावभीनी विदाई–

by | Mar 29, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जनपद के कई विद्यालयों में ​शिक्षकों की सेवानिवृ​त्ति हुई, घोड़े में सवार होकर विदा हुए ​शिक्षक, अ​भिभावकों ने दी सम्मानजनक विदाई–

गोपेश्वर, 29 मार्च 2025: शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। प्राथमिक विद्यालय लंगासू में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक मनोज सती ने आठवीं के छात्र-छात्राओं को अंकतालिका के साथ फलदार पौधे भी वितरित किए।

वर्तमान शैक्षिक सत्र 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। वहीं एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। शनिवार को सभी सरकारी विद्यालयों में गृह परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से पांचवीं, जूनियर हाईस्कूलों व हाईस्कूलों के आठवीं व दसवीं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए विदाई दी गई। विद्यालयों में शिक्षकों व अभिभावकों ने विदाई कार्यक्रम आयोजित किए। जहां पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान व जलपान कराकर विदाई दी गई।

वहीं शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर कई शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। शिक्षकों को ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्मी के शिक्षक भगत सिंह गुसाईं, राउमावि पगना के प्रधानाध्यापक मातवर लाल कंसवाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमुंडी के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह नेगी के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर विदाई दी।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!