सभा में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष हुए आग बबूला, विधायक के सामने ही पटक-पटक कर तोड़ डाला शिलापट्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला–

by | Sep 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। नारायणबगड़ के नंदा देवी अन्नपूर्णा मठ पैतोली में अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने विधायक मुन्नी देवी शाह के सामने ही उनके नाम के शिलापट्ट को पटक पटक कर तोड़ डाला। जब तक लोग कुछ समझते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वयं मंच पर चढ़ गए, उन्होंने लोगों को मामले से अवगत कराया। दरअसल,  मंगलवार को नंदाअष्टमी के पर्व पर नंदामहोत्सव आयोजित हुआ। मेले में थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को बतौर अतिथि बुलाया गया था। विधायक कार्यक्रम में पहले पहुंची, तो उन्होंने यहां नवनिर्मित धर्मशाले का विधिवत लोकार्पण कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भी पहुंच गए। जब उपाध्यक्ष की नजर नवनिर्मित भवन पर चस्पा हुए शिलापट्ट पर पड़ी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वे सीधे शिलापट्ट के पास पहुंचे और उसे हटाकर तोड़ दिया। इसके बाद वे कार्यक्रम के मंच पर चढ़ गए। उन्होंने जनता को संबोधित करना शुरू कर दिया। कहा कि 2020 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के शीघ्र बाद उन्होंने जिला योजना से अन्नपूर्णा मठ पैतोली में धर्मशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया और इसके लिए भागदौड़ की। स्वीकृति के बाद भवन का निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया। लेकिन विधायक इस कार्य को अपना बताकर वाहवाही लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विकास कार्यों को जबरन अपने नाम करने के लिए विधायक अधिकारियों पर दबाव डाल रही हैं, जो कि सरासर गलत ह। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!