चमोली: चेकिंग के दौरान लहराते हुए आती ​दिखी कार, शराब के नशे में पाया गया चालक, कार सीज–

by | Apr 7, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना की टीम ने निरीक्षण के दौरान कार चालक को नशे में पाया, चालान किया–

गोपेश्वर, 07 अप्रैल 2025: सुर​क्षित यातायात को लेकर इन दिनों चमोली पुलिस सड़क पर चेकिंग अ​भियान चला रही है। अ​भियान के तहत गोपेश्वर से चमोली के बीच पोखरी बैंड के समीप यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब के नशे में कार चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने युवक का चालान करते हुए कार सीज कर दी है।

यातायात उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना और हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल की टीम इन दिनों क्षेत्र में चेकिंग पर है।सोमवार को टीम को चेकिंग के दौरान एक कार लहराते हुए आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका तो कार चालक सुभाष निवासी सिरोली चमोली शराब के नशे में पाया गया।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत युवक का चालान करते हुए कार को सीज कर दिया। पुलिस की ओर से गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, सैकोट, पीपलकोटी, जोशीमठ आदि क्षेत्रों में भी चेकिंग अ​भियान चलाया जा रहा है।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!