चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंची नगर पंचायत बदरीनाथ और मंदिर समिति की अग्रिम टीमें–

by | Apr 7, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

नगर पंचायत बदरीनाथ का 40 सदस्यीय दल और मंदिर समिति का 30 सदस्यीय दल यात्रा तैयारियों में जुटा, 4 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट–

गोपेश्वर, 07 अप्रैल 2025: बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को तीर्थयात्रियों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की टीमें बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। नगर पंचायत ने यात्रा के मार्गों के साथ ही धाम के आंतरिक मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम बदरीनाथ धाम पहुंची है। इनमें 25 पर्यावरण मित्र, दो इलेक्ट्रीशियन, दो फीटर, दो सुपरवाइजर और नौ मजदूर शामिल हैं। मंदिर समिति की टीम अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम धाम पहुंची है। जिसमें 15 मंदिर अधिकारी व कर्मचारी तथा 15 मजदूर शामिल हैं।

वहीं, मंदिर समिति का दल सोमवार को सुबह ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर से बदरीनाथ के लिए रवाना हुआ, जो अपराह्न एक बजे बदरीनाथ पहुंचा, जबकि नगर पंचायत का दल रामनवमी पर्व पर बदरीनाथ धाम पहुंच गया था। नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में अब कुछ ही जगहों पर बर्फ जमी है। धाम में जल्द सभी यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु कर ली जाएंगी।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!