संस्कृति: सलूड़-डुंग्रा गांव में विश्व धरोहर रम्माण मेले की धार्मिक प्रक्रिया हुई शुरू–

by | Apr 11, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का हर वर्ष बैशाख माह में होता है भव्य आयोजन, अनूठी है यह धार्मिक परंपरा–

जोशीमठ, 11 अप्रैल 2025: सांस्कृतिक और पर्यटन ग्राम सलूड़-डुंग्रा में विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेले के आयोजन की धार्मिक प्रक्रियाएं शुरु होे गई हैं। बैसाखी पर्व पर पुरोहितगण मेले की तिथि निर्धारित करेंगे।

सलूड़ डुंग्रा गांव में हर साल रम्माण मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रम्माण के समापन पर हर साल पंचों द्वारा तय व्यक्ति के घर पर भूमियाल देवता के निशान रखे जाते हैं। बैशाखी के दिन धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान गाजे बाजे के साथ भूमियाल देवता के निशान अपने मूल मंदिर में प्रवेश करते हैं।

बृहस्पतिवार को गांव में मेले को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। जिस परिवार के यहां भूमियाल देवता एक साल से निवास कर रहे हैं वहां पर पंच पुरोहितों ने भूमियाल देवता का पाठ आरंभ कर दिया है।

रम्माण मेले के संरक्षक डॉ. कुशल सिंह भंडारी ने बताया कि बैशाखी पर्व पर भूमियाल देवता के निशान ढोल दमाऊ के साथ गांव में स्थित अपने मूल मंदिर में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद पंच पुरोहित रम्माण मेले की तिथि घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले को दिव्य व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!