चमोली: अतिवृष्टि से नंदप्रयाग में बरसाती गदेरे ने मचाया कहर, आठ दुकानों में घुसा गदेरे का मलबा–

by | Apr 11, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

नंदप्रयाग बाजार में फैला धारकोट और ग्वाईं गांव के बीचोंबीच बहने वाले गदेरे का मलबा, बारिश थमने पर कम हुआ नदी का जलस्तर–

गोपेश्वर, 11 अप्रैल 2025: अप्रैल माह में हो रही बारिश और कड़कड़ाती बिजली लोगों के होश उड़ा रही है। बृहस्पतिवार को चमोली जनपद के नंदप्रयाग क्षेत्र के शीर्ष भाग में बरसाती गदेरे में बादल फटने से नंदप्रयाग बाजार में मलबा घुस गया। जीआईसीनंदप्रयाग के समीप और बस अड्डे वाले गदेरे में बाढ़ जैसी ​स्थिति आ गई। जिससे लोगें में दहशत रही। नंदप्रयाग बाजार में आठ दुकानों में मलबा घुस गया।

बता दें कि अपराह्न साढ़े चार बजे भारी बारिश हो रही थी। इसी समय ओलावृ​ष्टि भी हुई। धारकोट और ग्वाईं गांव के बीचोंबीच बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया। बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचते ही गदेरानंदप्रयाग बाजार की ओर पलट गया। हाईवे पर पिछले लंबे समय से आधी-अधूरी पड़ी नाली से होते हुए मलबा नंदप्रयाग बाजार की दुकानों तक जा पहुंचा।

जिससे मोहित, सूरज और सतीश कंडेरी की दुकानों में मलबा घुस गया। बाजार में खड़े वाहन भी मलबे से भर गए थे, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। जीआईसीनंदप्रयाग के समीप वाले गदेरे में भी पानी बढ़ने से अलकनंदा का जलस्तर भी बढ़ गया है। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश बंद होने पर नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। इधर,

नंदानगर में भेंटी-लांखी मोटर मार्ग पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। पोखरी क्षेत्र में करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। थाला गांव के ओम प्रकाश थपलियाल ने बताया कि गेहूं के साथ ही सब्जी की फसल भी पूरी तरह से चौपट हो गई है।

वहीं, नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे यहां करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची। फायर के जवानों ने कटर मशीन की मदद से पेड़ को काटकर यातायात सुचारु करवाया।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!