चमोली: गोपेश्वर में उदीयमान ​खिलाड़ी चयन प्रक्रिया जारी, 103 ने किया प्रतिभाग–

by | Apr 11, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

चयन ट्रायल में पसीना बहा रहे उदीयमान ​खिलाड़ी, जीतेंगे तो बालक-बालिकाओं को मिलेगी छात्रवृ​त्ति–

गोपेश्वर, 11 अप्रैल 2025: उदीयमान खिलाड़ी योजना की चयन प्रक्रिया में शुक्रवार को 103 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 52 बालक और 51 बालिकाएं शामिल रहीं।

खेल मैदान गोपेश्वर में इन दिनों उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया चल रही है। आठ से 14 आयु वर्ग में हर दिन अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों की दक्षता परीक्षा ली जा रही है। शुक्रवार को नौ से 10 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की दक्षता परीक्षा ली गई।

योजना के तहत प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं (कुल 150 बालक-150 बालिका) का चयन किया जाना है। चयनित खिलाड़ियों को एक साल तक हर माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारी एनएस नेगी, लता झिंक्वाण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुंडीर, बबीता, बसंती फरस्वाण, रेखा रावत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिंक्वाण, रघुनाथ बुटोला, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!