चमोली: सैकोट गांव में ओलावृ​ष्टि के बाद अब जंगली सुअरों ने चौपट की गेहूं की फसल–

by | Apr 13, 2025 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

अपनी आंखों के सामने ही फसल को नष्ट होते देख रहे काश्तकार, प्रशासन से की मुआवजा देने की मांग–

गोपेश्वर, 13 अप्रैल 2025: दशोली विकास खंड के सैकोट गांव में दूर-दूर तक फैले फसल से लहलहाते खेत गांव की संपन्नता की कहानी बयां करते हैं। बदरीनाथ हाईवे पर गुजरने वाले वाहन में बैठीं सवारियां सैकोट गांव के खेतों को देख रोमांचित हो उठते हैं। लेकिन इन दिनों सैकोट गांव के ग्रामीण इन्हीं खेतों को लेकर परेशान हैं। पहले ओलावृ​​ष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हुई, अब शेष बची फसल को जंगली सुअर रौंद रहे हैं। जिससे फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। काश्तकारों का कहना है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को अपनी आंखों के सामने ही बर्बाद होते देख रहे हैं। वे कर भी क्या कर सकते हैं। काश्तकारों ने प्रशासन से शीघ्र फसल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

सैकोट गांव के हरीश सेमवाल, अशोक पंवार, अनुराग थपलियाल, उमेश थपलियाल, भगत पंवार, सूरी लाल, सज्जन लाल, अनिल नेगी, भगत गुसांईऔेर जीतेंद्र नेगी का कहना है कि सैकोट गांव के खेतों में पूरी तरह से पक चुकी गेहूं की फसल को जंगली सुअर बेरहमी से रौंद रहे हैं।

ग्रामीण फसल को बचाने के लिए रतजगा भी कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। सुअरों का झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। पहले ओले गिरने से फसल नष्ट हुई और अब सुअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से सुअरों को खदेड़ने की मांग की है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!