आस्था: पांडुकेश्वर में कुबेर महाराज का दूध और गंगाजल से हुआ स्नान–

by | Apr 14, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

कुबेर महाराज ने किया बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का आगाज, यात्रा के लिए तैयार रहने का किया आह्वान–

पांडुकेश्वर, 14 अप्रैल 2025: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले पांडुकेश्वर में कुबेर और उद्धव जी की शीतकालीन पूजा स्थली में बैसाखी पर्व पर कुबेर महाराज ने दूध और गंगा जल से स्नान किया।

कुबेर महाराज ने कुबेर मंदिर से बाहर आकर ग्रामीणों को बदरीनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कुबेर महाराज ने योगध्यान बदरी मंदिर जाकर योगध्यान बदरी, उद्वव जी व घंटाकर्ण देवता से भी भेंट की।

उसके बाद वह घंटाकर्ण मंदिर गए और घंटाकर्ण जी से भेंट हुई। बाद में कुबेर चौक में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कुबेर के पश्वा अखिलेश पंवार ने कटार पर बैठकर दुग्ध व गंगा जल से पवित्र स्नान किया। इस दौरान नंदा के पश्वा ने भी दूध व गंगा जल से स्नान किया। स्थानीय निवासी रामनारायण ने बताया कि बद्रीविशाल के कपाट खुलने से पूर्व ग्रामीणों को बदरीनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन के लिए तैयार रहने का आह्वान करते है जिसको देखते हुए ये धार्मिक आयोजन गांव में आयोजित किया जाता है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!