चमोली: चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ हाईवे को 30 अप्रैल तक चाक-चौबंध करने के दिए निर्देश–

by | Apr 21, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

उपजिला​​​धिकारी और पुलिस अ​​धिकारियों ने किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, नंदप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण–

गोपेश्वर, 21 अप्रैल 2025: चमोली जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। सोमवर को उपजिला​धिकारी राजकुमार पांडेय ने पुलिस अ​धिकारियों के साथा बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को 30 अप्रैल तक हाईवे को पूरी तरह से सुर​क्षित बनाने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से लगातार बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण कार्य की मॉनेटरिंग की जा रही है। सोमवार को उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने चमोली से नंदप्रयाग तक हाईवे का निरीक्षण किया। उन्हाेंनेएनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हटाने के काम को तेजी से करने के निर्देश दिए। कहा कि अब चारधाम यात्रा को शुरु होने में दा दिन का समय शेष है। लिहाजा अतिरिक्त मजदूर और मशीनों को लगाकर हाईवे को 30 अप्रैल तक चाक-चौबंध किया जाए।

एसडीएम ने बताया कि नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में तीन मशीनें मलबा हटाने के काम में जुटी हैं। कार्यदायी संस्था को दस दिन के भीतर हिल साइड पड़े मलबे के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे किनारे नाली निर्माण के लिए भी कहा गया है। जिससे बारिश होने पर पानी की निकासी हो सके। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को भूस्खलन क्षेत्र में प्रतिदिनि की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!