चमोली: धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, 5330 नए छात्र-छात्राओं ने लिया सरकारी विद्यालयों में प्रवेश–

by | Apr 21, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

ढोल-दमाऊं के साथ हुआ नए छात्राओं का स्वागत, कई जगहों पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 21 अप्रैल 2025: चमोली जनपद के सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जनपद में पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में 5330 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने नए छात्र-छात्राओं का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पोखरी, जोशीमठ, नंदानगर, दशोली, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, देवाल, थराली क्षेत्रों के विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रवेशोत्सव में नए छात्राओं का पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया गया। समग्र शिक्षा के उप परियोजना निदेशक मदन मोहन जोशी ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया।

कहा कि आगे बढ़ने के लिए अच्छी पढ़ाई और स्वच्छ वातावरण की जरुरत होती है। उन्हाेंने बालिकाओं को पढ़ाई के साथ ही खेल गतिविधियां में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की राज्य समन्वयक चंद्रकला तिवारी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य भरतपाल सिंह रावत, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक हेमचंद्र पुरोहित, प्रभारी प्रधानाचार्य रेखा भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका राखी चौहान ने किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि चमोली जनपद में 5330 नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ है। कक्षा एक से 5वीं तक 634, 6 से 8वीं तक 3018 और 9 से 12वीं तक 1678 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पोखरी, ज्योतिर्मठ, नंदानगर, दशोली व कर्णप्रयाग क्षेत्र के विद्यालयों में भी प्रवेशोत्सव मनाया गया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!