चमोली: प्रशासन ने मॉकडि्रल में परखी आपदा राहत की तैयारियां–

by | Apr 24, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

बदरीनाथ धाम से लेकर पागलनाला और कमेड़ा में किया गया मॉकडि्रल अभ्यास, अ​धिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद–

गोपेश्वर, 24 अप्रैल 2025: चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम से लेकर यात्रा के संवेदनशील जगहों पर आपदा राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से चमोली जिले में तीन जगह पर मॉकडि्रल अभ्यास कराया गया। बदरीनाथ में भूकंप, पागलनाला में भूस्खलन और कमेड़ा में वाहन दुर्घटना में राहत कार्यों की तैयारियों को जांचा।

मॉकडि्रल के तहत सुबह दस बजे बदरीनाथ में भूकंप की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को मिली। डीएम के निर्देश पर राहत बचाव कार्य शुरू किए गए। बिजली सप्लाई बंद कर बदरीनाथ परिसर में खेज व बचाव अभियान चलाया। जिसमें चार लोग घायल व दा लोग सुरक्षित पाए गए।

इस स्थिति में किए जाने वाले अन्य कार्यों का भी अभ्यास किया गया। वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे के नागलनाले में मलबा आने से हाईवे का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। दोनों तरफ 250 वाहन फंसे हुए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एनएचआईडीसीएल ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। पुलिस की मौके पर तैनाती की गई। वहीं गौचर के पास कमेड़ा में वाहन दुर्घटना की सूचना पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने वर्चुअलीमॉकडि्रल की मॉनीट्रिंग की। अभ्यास में पुलिस, जिला प्रशास, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रा को लेकर आयोजित मॉकडि्रल से आपात स्थिति में राहत कार्यों की क्षमता व रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया। ताकि किसी अप्रिय घटना होने पर तुरंत जरूरी कमद उठाए जा सकें। इस दौरान पुलिस विभाग के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य टीम के साथ ही वि​भिन्नसंबं​धित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!