हक की लड़ाई: नियमावली को लेकर बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां के कर्मचारियों में उबाल–

by | Apr 24, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कर्मचारियों ने कहा-नियमावली में सहकारी समितियां की मूल भावना से की गई है छेड़छाड़, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, प्रदर्शन भी किया–

चमोली, 24 अप्रैल 2025: सहकारिता के आंकिक कर्मचारी संगठन ने बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति कर्मचारी केंद्रियत सेवा नियमावली को कर्मचारी विरोधी बताया है। आक्रो​शित कर्मचारियों ने चमोली तहसील परिसर में नियमावली के ​खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि नियमावली में सुधार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों की आयोजित सभा में महामंत्री ललित सती ने कहा कि यह नियमावली सर्वप्रथम 4 जून 2022 को सार्वजनिक की गई थी। इसमें सुझाव मांगे गए जिसके क्रम में आम लोगों जनप्रतिनिधियों सहकारिता की अनुभवी लोगों एवं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा इस नियमावली में अपने सुझाव रखे गए किंतु आप जब नियमावली कैबिनेट में मंजूर हुई तो कर्मचारियों का आरोप है कि इसमें किसी के भी सुझावों को सम्मिलित नहीं किया गया है

जिससे संपूर्ण प्रदेश के बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां के कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न है कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यह नियमावली ना तो कर्मचारियों के हित में है और ना ही समिति अथवा पैक्स के हित में जिसके चलते संपूर्ण प्रदेश में पैक्स कर्मचारियों द्वारा इस नियमावली का विरोध किया जा रहा है तथा यदि इस नियमावली में सुधार या संशोधन नहीं होता है तो प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसका लिखित पत्र कर्मचारी संगठनों द्वारा निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड को प्रेषित किया जा चुका है कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि इस नियमावली में सहकारी समितियां की मूल भावना से छेड़छाड़ किया गया है तथा समिति के संचालक मंडल बोर्ड के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है और विभाग संपूर्ण नियंत्रण अपने हाथों में लेना चाहता है जिससे सहकारिता के लोकतांत्रिक ढांचे का अस्तित्व समाप्त होता दिख रहा है

सहकारी समितियां में कार्यरत पैक्स सचिव एवं कर्मचारियों की इससे पूर्व राज्य में उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी नियमावली 1976 लागू है जिसको अब सरकार उत्तराखंड राज्य गठन की 25 वर्षों बाद नई नियमावली को लागू करने जा रही है जिसमें समिति एवं कर्मचारियों की भारी अनदेखी की गई है साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि इस नियमावली में एक नहीं अनेकों खामियां हैं जिसकी गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के समिति कर्मचारियों द्वारा तहसील स्तर से ज्ञापन प्रेषित किया गया है

इसी क्रम में जनपद चमोली के तहसील थराली तहसील करणप्रयाग एवं तहसील चमोली पर कर्मचारियों द्वारा उप जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया है वर्तमान में दिनांक 22 अप्रैल 2025 से संपूर्ण प्रदेश में कर्मचारी संगठनों ने समस्त सूचनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों का बहिष्कार किया है तथा दिनांक 1 और 2 मई को निबंधक कार्यालय देहरादून में सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं 5 में 2025 से संपूर्ण प्रदेश में कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। इस मौके पर हीरा सिंह, सुखवीर सिंह, देव सिंह, उर्मिला गैरोला, संदीप सिंह, जयपाल, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!