चमाेली: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ राजकीय इंटर कॉलेज गौणा का वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव समारोह–

by | Apr 24, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीतों की दी शानदार प्रस्तुतियां, नए छात्र-छात्राओं ने लिया विद्यालय में प्रवेश–

गोपेश्वर, 24 अप्रैल 2025: निजमुला घाटी में ​​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गौणा का बृहस्पतिवार को वा​​र्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

समारोह के बतौर मुख्य अति​थि चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। कहा कि निजमुला घाटी का यह विद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर पठन-पाठन और रचनात्मक कार्यों से आदर्श स्थापित कर रहा है। यह विद्यालय शहरी क्षेत्र के विद्यालयों की तुलना में बेहतर शिक्षण माहौल तैयार कर रहा है।

छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में 16 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। नए छात्रों को कॉपी, पेन और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राइंकानिजमुला के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह भंडारी, वरिष्ठ प्रवक्ता राजकिशोर रावत, प्रदीप सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार, ​शि​क्षिका मीना नौटियाल, निरंजन कुमार राय, अनीता रावत, ममता नेगी, कुसुमलता लिंगवाल,

मंगल सिंह रावत, प्रताप सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, देवेंद्र बिष्ट, विजय किशोर कंडेरी, मुनूस अंसारी, प्रमोद कुमार, दिगंबर बिष्ट, परिचारक दर्शन सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे। विद्यालय में विगत वर्ष नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा, छात्रवृ​त्ति के लिए चयनित 3 छात्र-छात्राओं और मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृ​त्ति में चयनित तीन छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!