चमोली: जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रा तैयारियां भी परखीं–

by | Apr 25, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यात्री व्यवस्थाओं को 30 अप्रैल तक व्यवस्थित करने के दिए निर्देश–

ज्योतिर्मठ, 25 अप्रैल 2025: बद्रीनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने

मास्टर प्लान के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और धाम के मार्गों से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं को समय से दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेब कॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक किए जा रहे सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के आदेश दिए। ताकि नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस के साथ ही उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली, पानी और संचार सुविधा सुचारू कर ली गई है। वहीं धाम पहुंचे व्यापारियों और अन्य लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धाम सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। शौचालयों को सोमवार तक यात्रियों के उपयोग के तैयार कर लिया जाएगा।

बताया गया कि धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर सफाई की व्यवस्था को लेकर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही धाम में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। जिसका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से धाम में थाने का संचालन शुरू कर दिया गया है।

पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी बताया कि धाम में किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। कहा कि शेष व्यवस्थाओं को लेकर तेजी से कार्य करते हुए जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि धाम की सड़क और पैदल मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील सैनी ने बताया कि जल आपूर्ति सुचारू करने के साथ किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए धाम में टैंकरों की तैनाती की गई है। जिससे यात्रा के दौरान पानी की सुचारू सप्लाई की जा सकेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!