चमोली: बदरीनाथ धाम में मिला दिल्ली से लापता युवक, पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया अनुराग पंत–

by | Apr 26, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने परिजनों से किया संपर्क, परिजनों ने भजनपुरा दिल्ली में भी दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट–

बदरीनाथ, 26 अप्रैल 2025: 25 अप्रेल को ब्रह्मचारी विनय शुक्ला पुत्र रामनारायण शुक्ला निवासी जिगना जमीयाओ, बस्ती, उत्तर प्रदेश, थाना श्री बद्रीनाथ पर एक व्यक्ति को लेकर आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति अपने घर से भाग कर आया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अनुराग पुत्र प्रमोद पंत निवासी भजनपुरा, दिल्ली बताया।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुराग पंत के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि अनुराग पंत 10 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिस संबंध में उनके द्वारा भजनपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। परिजनों को अनुराग के बद्रीनाथ में होने की सूचना मिलने पर आज शनिवार को गुमशुदा अनुराग पंत के भाई गौरव पंत थाना बद्रीनाथ पहुंचे।

थाना पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही के उपरांत गुमशुदा अनुराग पंत को उनके भाई गौरव पंत के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन अनुराग को साथ लेकर थाना से रुखसत हुए। ब्रह्मचारी विनय शुक्ला की सजगता और थाना बद्रीनाथ पुलिस की तत्परता से दिल्ली से लापता हुआ युवक सकुशल अपने परिवार के पास वापस लौट सका।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!