चमोली: कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को बताया नौटंकी–

by | Apr 29, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कहा-संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस इसकी रक्षा के लिए यात्रा निकालने का कर रहे ढोंग, पत्रकार वार्ता में बोले विधायक–

गोपेश्वर, 29 अप्रैल 2025: कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस इसकी रक्षा के लिए यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है।

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई बार संविधान को ताक पर रखकर शासन चलाने का प्रयास किया गया। विपक्ष के नेता कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई में अपने कुकृत्य को छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थानो पर सवाल खड़े कर देते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर देश को एक निशान-एक प्रधान, एक संविधान प्रदान कर जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, विनोद कनवासी, तारेंद्र प्रसाद थपलियाल के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!