हक की मांग: मंगरोली गांव को बचाने की लगी गुहार, बारह साल से धूल फांक रहा बाढ़ सुरक्षा कार्य की फाइल–

by | May 1, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

नंदाकिनी नदी से हो रहे कटाव से असुर​क्षित हुआ मंगरोली गांव, जिला​धिकारी से लगाई गुहार, 2013 से हो रहा भूस्खलन–

नंदप्रयाग, 01 मई 2025: नगर पंचायत नंदप्रयाग के मंगरोली वार्ड के लोग नंदाकिनी नदी से डरे हुए हैं। लोगों को बरसात में अपने घर छोड़नेपड़ते हैं। दरअसल, 2013 की आपदा में नंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई थी, जिससे गांव की कई हेक्टेयर कृ​षि भूमि बह गई थी।

आज भी गांव में लोग सुर​क्षित नहीं हैं। ग्रामीणों को हर बरसात में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई है।

पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, मंगल सिंह कंडेरी, लक्ष्मण सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी, सरपंच शकुंतला देेवी, ताजवर सिंह और सुनील सिंह कंडेरी का कहना है कि नंदाकिनी नदी हिमालय क्षेत्र से निकलती है।

बरसात में उच्च हिमालय क्षेत्रों में भूस्खलन होने से नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वर्ष 2013 की आपदा में भी यही हुआ। नदी में बाढ़ आने से मंगरोली गांव में भूकटाव होने से कई हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई थी। तब से ग्रामीण यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देवी आपदा मद से गांव के निचले हिस्से में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जाएं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!