चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिवस बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया। गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने एक दुकान में चाय बनाकर बेरोजगार दिवस मनाया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि इन सात सालों में मोदी सरकार ने किसी भी बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया। यदि इन सात सालों में नौकरी दी जाती तो देश में 14 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए था। मोदी सरकार सिर्फ वाहवाही लूट रही है, धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी, हरेंद्र राणा, यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, मुकुल बिष्ट, हरेंद्र राणा, योगेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप भंडारी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बनाई दुकान में चाय, बेरोजगार दिवस मनाया-
by laxmi Purohit | Sep 17, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
