चमोली: नंदप्रयाग के देवलीबगड़ में कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा हुई संपन्न, हजारों भक्तगण उमड़े–

by | May 11, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

मोरारी बापू ने कहा जिसके पास ऋषि की वाणी और मुनी का मौन है वह साधु है, पढ़ें, पूरी खबर–

नंदप्रयाग, 11 मई 2025: अलकनंदा और नंदाकिनी नदी के संगम स्थल नंदप्रयाग के देवलीबगड़ में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की रामकथा रविवार को संपन्न हो गई है। इस दौरान कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में भक्तगण उमड़ पड़े। कथा के प्रारंभ में बापू ने आज नृसिंह जयंति की सब को बधाई दी। और मधर्स डे पर माता आदि भवानी से लेकर दूनिया भर की माताओं को प्रणाम किया। कल बुद्ध पूर्णिमा आने वाली है, इसकी भी बापू ने विश्व को बधाई दी।

आनंद मीमांसा करते हुए बापू ने कहा कि आनंद और परमात्मा दो नहीं, एक ही है। जैसे सत्य ही परमात्मा है, प्रेम ही परमात्मा है, करुणा ही परमात्मा है, वैसे आनंद ही परमात्मा है। परमात्मा ही आनंद है।

परमात्मा गुणातीत है। सत्य गुण नहीं है, चिद् भी गुण नहीं स्वरुप है और आनंद भी स्वरुप है – तो सच्चिदानंद परमात्मा भी गुण नहीं है, स्वरुप है। जिसको चोबिसोघंटो आप आनंद में देखो, समज लेना कि वही परमात्मा है।

आज भी शंकराचार्यजी महाराज के श्लोक के आधार पर बापू ने आनंद शब्दब्रहम के बारे में संवाद किया। आनंद लहेरी – मुक्तानंद लहेरी का जिक्र करते हुए बापू ने कहा कि मुक्त आनंद वो है जहां कोई बाधा नहीं। शास्त्रों के बतायेगयें आठ प्रकार के बंधनों से कोई बाधा न हो, उस स्थिति को मुक्तानंद कहते है।

बुद्ध पुरुष के दर्शन से, उसको सुनने से, उसके स्मरण से आनंद आ जायेगा। अकारण आपके तन, मन, ह्रदय में आनंद की लहरी आ जाये उसी क्षण आनंद रुपी परमात्मा आप में सक्रिय हुआ है।

जिसको गुरूदिक्षा मिल गई हो, जिसने गुरु ने छू लिया हो वह सदा आनंद में ही रहेगा।

बापू ने कहा कि वर्तमान युग में स्वर्ग में मिलने वाली सभी सुविधाएं हमें पृथ्वी पर उपलब्ध है। स्वर्ग से भी अधिक पृथ्वी पर आनंद है क्यूंकि स्वर्ग में सब कुछ है पर भगवत् कथा नहीं है!

जहां भगवत् कथा होती है वही हमारा स्वर्ग है। हम नो दिनों से स्वर्ग में जी रहे थे।

गोस्वामी की व्याख्या करते हुए बापू ने कहा कि जिस के विवेक से इन्द्रियां उनकी शरणागत हो गई, वह गोस्वामी है।

जिसके पास ऋषि की वाणी है और मुनी का मौन है वह साधु है। खुली आंखो से भी जिसको किसी के प्रति आकर्षण न हो, उस स्थिति को व्यामोह कहते है।

जो तमोगुण से मुक्त हो गया है वह आनंद लहेरी का अधिकारी बनता है। बापू ने अपने श्रोताओं को कहा कि कभी कभी मौन रहा करो। दिन में घंटे का, सप्ताह में दिन का और जन्मदिन पर जितनी साल के हुए हो, इतने घंटो का मौन रखना। केवल वाणी का मौन नहीं, मन का भी मौन – भीतर डूबो देने वाला मौन!

बापू ने कहा कि मेरा बोलना बोलना नहीं है। कभी कभी मुझे लगता है कि मैं बोल नहीं रहा हूँ, सुन रहा हूँ।

बापू ने कहा कि मौन में नीजस्वरुप का बोध कायम बना रहता है। और मौन मुस्कुराता होना चाहिए। मैं बोलता हूं पर मुझे मेरी वाणी से परमात्मा तक नहीं, आप तक पहुंचना है।

बापू ने कहा कि साधु से केवल प्यार मांगो। जो प्यार उसने परमात्मा के लिए रखा है वो प्यार साधु आपको दे देगा। कथा के क्रम में बहुत संक्षेप में बापू ने बाकी के पांचो कांड का संवाद – गान किया और आखिर में सारसूत्र देते हुए कहा कि राम का सुमिरन करो, राम को गाओ और राम की कथा को सुनो। इस कलियुग में राम का नाम ही आखिरी आश्रय है। सब ने बहुत श्रद्धा और आदर से कथा श्रवण की और जिन्हों ने सेवा की उन सभी को साधुवाद देते हुए बापू ने रामकथा रुपी प्रेम यज्ञ का समापन किया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!