आस्था: केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में हो रहा यात्रा कर बेहतर संचालन–

by | May 11, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दस दिन में ही सवा दो लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या, चारधाम में सबसे अ​धिक यात्री पहुंचे केदारनाथ, घोड़े-खच्चरों का शुरू हुआ वि​धिवत संंचालन, देखें वीडियो–

गौरीकुंड, 11 मई 2025: रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, जिला पंचायत और तहसील प्रशासन के कुशल यात्रा प्रबंधन से केदारनाथ की तीर्थयात्रा का बेहतर संचालन होने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दस दिनों में केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 226583 पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है,

और यात्रा मार्ग पर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध होने से तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने खबर प्रसारित की है कि जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है। केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। टोकन व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालु सुगम तरीके से बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

जिला​धिकारी सौरभ गहरवार यात्रा संचालन पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। जिला​धिकारी जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकर करने के बाद अ​धिकारियों को निर्दे​शित कर रहे हैं।

Latest News

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
error: Content is protected !!