आस्था: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम के किए दर्शन–

by | May 12, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

देश के सैनिकों के नाम की भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा, प्रदेश-देश के सुख-समृद्धि की कामना की–

केदारनाथ, 12 मई 2025: बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवदी ने सोमवार को केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने केदारनाथ में देश की सेना के नाम रूद्राभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न की तथा प्रदेश एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर से देश की सेना ने अपना रण कौशल दिखाया है।

उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए। इससे पहले श्री केदार सभा तथा तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ भब्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया।

केदारनाथ धाम पहुंचकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों से भी फीडबैक लिया तथा बीकेटीसी कर्मचारियों -अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों को भगवान केदारनाथ के सरल सुगम दर्शन हो सके साथ ही श्री केदार सभा के पदाधिकारियों से यात्रा के विषय में चर्चा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि 2013 की आपदा के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भब्यकेदारपुरी का निर्माण हुआ है बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। अभी तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है कहा कि केदारनाथ में सुरक्षा चाक-चौबंद है।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष ने उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन, पूजा-अर्चना की तथा रावल भीमाशंकर लिंग से भी आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णोद्धार कार्यो का निरीक्षण किया

केदारनाथ धाम में इस अवसर मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,सीओ पुलिस अभिनव चौधरी,पुजारी बागेश लिंग केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व‌अध्यक्ष विनोद शुक्ला श्रेयांस द्विवेदी, ओएसडी अजय जी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,आर्किटेक्ट अजीत,केदार सभा महामंत्री अंकित सेमवाल वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल रोशन‌‌ त्रिवेदी, गणेश बगवाड़ी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठउखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना के दौरान रावल भीमाशंकर शंकर लिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रशासनिक अधिकारी रमेश‌ नेगी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, दीपक पंवार ,विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!