हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिविधान के साथ श्रद्घालुओं के लिये खोल दिये गये है। कपाट खुलने के दौरान 80 श्रद्घालु मौजूद रहे। इस दौरान सभी श्रदालुओं ने पहली अरदास में भाग लिया। शनिवार को 9 बजे पंच प्यारों की अगुवाई में सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरवार साहिब में लाया गया। इसके बाद सुखमणी का पाठ, शबद किर्तन ,ओर इस साल की पहली अरदास हुई। हेमकुड टस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि एक दिन में एक हजार श्रद्घालु हेमकुंड में मत्था टेक सकते है। उन्होने कहा कि सभी श्रद्घालु ऋषिकेश गुरुद्वारे में अपना पंजीकरण कराकर पास लेकर ही प्रस्थान करे।सरकार की जो यात्रा गाइड लाइन है उन नियमों का पालन करे। उन्होने कहा कि यात्रा समाप्ति की तारीख टस्ट द्वारा अभी निश्चित नहीं कि गई है। मौसम को देखकर बाद में फैसला लिया जायेगा। पूरा प्रयास किया जायेगा कि यात्रा को लम्बे समय तक जारी रखा जायेगा, जिससे हेमकुुड साहिब आने वाले सभी श्रद्घालु दर्शन कर सके। हेमकुंड साहिब का कार्यक्रम–सुबह 9:00 बजे पंच प्यारे की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहब को सचखंड श्री दरबार साहिब के लाया गया,इसके बाद दरबार साहिब में ग्रन्थि कुलवंत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के उपरांत सुखमणि साहब का पाठ किया, चंडीगढ़ से अरविंदर सिंह की टीम ने शबद कीर्तन किया, उसके बाद 12:15 बजे इस साल की पहली अरदास पढ़ी गई। दोपहर 12:30 बजे हुक्मनामा लेकर आज से यात्रा आरंभ कर दी गई है। दिल्ली ,चंडीगढ़ ,पंजाब से 70 से 80 श्रदालुओं ने मत्था टेका।
पंच प्यारों की अगुवाई में खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, जो बोले सो निहाल के जयकारे गूंजे–
by laxmi Purohit | Sep 18, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...
केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
