चमोली: चमोली के वन कर्मी फिर आंदोलन की राह पर, दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर रहे, कार्यालयों में खाली पड़ी रही कुर्सियां–

by | May 15, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व के वन संरक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन, बैठक में लिए कई निर्णय–

गोपेश्वर, 15 मई 2025: नंदा देवी बायोस्फियर के निदेशक/वन संरक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर चमोली जिले के वन कर्मियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बार वन कर्मियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। जिससे वन विभाग के कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। वन कर्मियों ने कहा कि जब तक निदेशक का स्थानांतरण नहीं हो जाता वे कार्य बहिष्कार वापस नहीं लेंगे।

वन विभाग के संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति का आरोप है कि नंदादेवी बायोस्फियर के निदेशक पंकज कुमार कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। इसको लेकर मोर्चा की ओर से इसी मार्च माह में आंदोलन किया गया। कार्य बहिष्कार और कार्यालयों में तालाबंदी की गई। 17 मार्च को प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव के साथ उनकी वार्ता हुई। जिसमें नंदादेवी बायोस्फियर के निदेशक का अन्यत्र स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया गया।

जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। उनका कहना है कि अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई है। साथ ही कहा कि निदेशक पंकज कुमार ने वृत्त कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों के मार्च माह का वेतन आहरित नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

इसी को देखते हुए संयुक्त मोर्चा ने फिर आंदोलन कर रुख किया है। बुधवार को बदरीनाथ वन प्रभाग, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क सहित सभी वन प्रभागों के फारेस्टर, मिनिस्ट्रीयल सहित अन्य कर्मचारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। गोपेश्वर के कर्मचारियों ने नंदादेवी बायोस्फियर कार्यालय गोपेश्वर और ज्योतिर्मठ के कर्मचारियों ने नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क कार्यालय ज्योतिर्मठ में कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठे रहे।

इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी, महामंत्री कुलदीप खंडूड़ी, बुद्धि बल्लभ जोशी, अनूप पंवार, विनय कुमार, इंतियाज फारुखी, राकेश चंद्र, सुमन लता जोशी, प्रियंका नेगी, अंजू नेगी, संदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
error: Content is protected !!