सरकारी विद्यालयों में 1500 ​शिक्षकों की होगी नियु​क्ति, शिक्षकों की कमी होगी दूर–

by | May 16, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

​शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कोई भी​ स्कूल ​शिक्षकों की कमी से नहीं जूझेगा, मंत्री ने यहां सुनीं 110 ​शिकायतें–

गोपेश्वर, 16 मई 2025: ​शिक्षा, सहकारिता व स्वास्थ्य मंत्री और चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरवार/बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। जनता दरवार में 110 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।

जनपद के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या पर मंत्री ने कहा कि एलटी में जल्द ही 1500 शिक्षकों की नियुुक्ति होने जा रही है, जिसके बाद जनपद के विद्यालयों को शतप्रतिशत शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि सरकार लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रही है और उनकी समस्याओं का निदान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सीएम घोषणा के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय कन्या विद्यालय नैग्वाड़ के विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य शिक्षाधिकारी को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। पपड़ियाणा गांव की प्रीति नेगी ने कहा कि मंदिर मार्ग-पपड़ियाणा सड़क पर नालियां बंद पड़ी होने से बरसात में गंदा पानी घरों में घुस जाता है।

साथ ही सड़क भी उबड़खाबड़ बनीं हुई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने लोनिवि को जल्द सड़क सुधारीकरण के निर्देश दिए। लासी गांव में पानी की समस्या को लेकर जल निगम के सहायक अभियंता को क्षेत्र में जाकर समस्या के निस्तारण के लिए कहा गया। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल, राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, मंत्री के प्रतिनिधि तारेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!