डिजिटल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव–

by | May 23, 2025 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का हुआ निर्माण, मुख्यमंत्री ने की थी जनपद में डिजिटल पुस्तकालय की घोषणा-

रुद्रप्रयाग, 23 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के मुताबिक रुद्रप्रयाग में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिल गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव के सकारात्मक संकेत अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण जनपद रुद्रप्रयाग में देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में जनपद में एक आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने रिकॉर्ड समय में इस परियोजना को मूर्तरूप देते हुए विद्यार्थियों को एक उच्च स्तरीय अध्ययन केंद्र प्रदान किया है।

इस पुस्तकालय में एक लाख से अधिक पुस्तकों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पुस्तकालय को डिजिटल स्वरूप में भी विकसित किया गया है, जिससे छात्र-छात्राएं पारंपरिक पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का भी लाभ उठा सकेंगे।

इस पुस्तकालय से न केवल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह एक उपयोगी साधन सिद्ध होगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब छात्र घर बैठे भी पुस्तकालय की सामग्रियों तक ऑनलाइन पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पढ़ाई और तैयारी दोनों में सहजता आएगी।

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!