गोपेश्वर। मंडल घाटी के खल्ला गांव में स्थित संतान दायिनी माता अनसूया के प्राचीन मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विशेष पूजाएं आयोजित हुई। रविवार को खल्ला गांव में मां अनसूया रथ डोली प्रांगण में भक्तों ने माता अनसूया के साथ ही तीन देवता ब्रह्मा, विष्णु, महेश के दर्शन कर सुख, समृद्घि की कामना की। मान्यता है कि आज ही के दिन संतान दायिनी माता अनसूया ने त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बालक रुप में अन्नप्राशन करवाया था। आज भी ग्रामीण इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने मां अनसूया व तीनों देवों को नए अनाज का भोग लगाया और ककड़ी, मुंगरी (मक्का), घी, दूध अर्पित किया। समस्त भक्तों को प्रसाद के रुप में हरियाली वितरित की गई। धार्मिक अनुष्ठान में ध्याणियों (विवाहित बेटी) व कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता अनसूया से सुख, समृद्घि की मनोकामना की। खल्ला गांव निवासी पूर्व सैनिक बुद्घि प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि आज भी ग्रामीण पौराणिक धार्मिक परंपरा का निर्वहन पूरे उत्साह के साथ करते आ रहे हैं। भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन भजन कर माता अनसूया की पूजा-अर्चना की।
माता अनसूया की हुई विशेष पूजाएं, त्रिदेवों को लगाया गया नए अनाज का भोग–
by laxmi Purohit | Sep 19, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
शासन-प्रशासन ने की शांति की अपील, हेमकुंड साहिब यात्रा पर अड़े निहंग-- देहरादून, 26 जून 2026:...
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...
कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
