माता अनसूया की हुई विशेष पूजाएं, ‌त्रिदेवों को लगाया गया नए अनाज का भोग–

by | Sep 19, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। मंडल घाटी के खल्ला गांव में स्थित संतान दायिनी माता अनसूया के प्राचीन मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विशेष पूजाएं आयोजित हुई। रविवार को खल्ला गांव में मां अनसूया रथ डोली प्रांगण में भक्तों ने माता अनसूया के साथ ही तीन देवता ब्रह्मा, विष्णु, महेश के दर्शन कर सुख, समृद्घि की कामना की। मान्यता है कि आज ही के दिन संतान दायिनी माता अनसूया ने त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बालक रुप में अन्नप्राशन करवाया था। आज भी ग्रामीण इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने मां अनसूया व तीनों देवों को नए अनाज का भोग लगाया और ककड़ी, मुंगरी (मक्का), घी, दूध अर्पित किया। समस्त भक्तों को प्रसाद के रुप में हरियाली वितरित की गई। धार्मिक अनुष्ठान में ध्याणियों (विवाहित बे‌टी) व कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता अनसूया से सुख, समृद्घि की मनोकामना की। खल्ला गांव निवासी पूर्व सैनिक बुद्घि प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि आज भी ग्रामीण पौराणिक धार्मिक परंपरा का निर्वहन पूरे उत्साह के साथ करते आ रहे हैं। भक्तों ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन भजन कर माता अनसूया की ‌पूजा-अर्चना की। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!