हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, 4500 से अ​धिक श्रद्धालुओं ने किए हिम सरोवर में स्नान–

by | May 25, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

सुबह ठीक दस बजे खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, पंज प्यारों के साथ सचखंड से दरवार साहिब में सुशो​भित हुए गुरुग्रंथ साहिब–

ज्योतिर्मठ, 25 मई 2025: सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के मौके पर 4500 से अ​धिक श्रद्धालु हिम सरोवर में स्नान करने के बाद इस वर्ष की पहली अरदास में शामिल हुए। जब हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे थे तब वहां हल्की बारिश लगी हुई थी। सुबह ठीक दस बजे श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।

कपाट खुलने से पूर्व गुरुग्रन्थ साहिब को सचखंड से दरवार साहिब में ग्रन्थी मिलाप सिह के द्वारा पंजप्यारो की अगुवाई मे सुशोभित किया गया। उसके बाद भाई कुलवंत सिह ने सुखमणी साहब का जाप किया जिसके बाद किर्तन किया गया ओर उसके बाद इस वर्ष की पहल अरदास के बाद हुकुमनामा लिया गया, इसके साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ हो गया है।

इस दौरान हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा टस्ट के द्वारा सेना के नोर्थ कमान के मेजर जनरल सीजे चन्द्रन.विग्रेडियर एमएम ढिलो, मेजर विरेन्द्र,सुवेदार जितेन्द्र मल्ल, हवलदार अमरदीप सिह, पुलिस विभाग के एसओगोविन्दघाट विनोद रावत, घांघरिया के चोकी प्रभारी अमनदीप सिह, पंजाब व गढवाल स्काउट के बैण्ड संचालक को पुरुस्कृत किया गया।

जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह के द्वारा तीर्थ यात्रियों को हेमकुंड सहिब यात्रा मार्ग के संचालन की जानकारी दी गई। गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत बिन्द्रा ने हेमकुंड साहिब मे कार्य करने वाले सभी विभागों का आभार व्यक्त किया।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!