हल्दापानी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट का जिलाधिकारी से मिले पीड़ित परिवार–

by | Sep 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर के हल्दापानी में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने शीघ्र भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की है। जिलाधिकारी से मिले पीड़ित परिवारों ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से मांग करने के बावजूद भी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र के करीब ३० से ४० आवासीय भवनों और कृषि भूमि को खतरा पैदा हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द भूस्खलन रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

विकास नगर हल्दापानी आपदा समिति की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में भूस्खलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के घरों में दरारें पहले से अधिक हो गई हैं। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि चमोली-मंडल राष्ट्रीय राजमार्ग से पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियां टूटी होने से पानी भूस्खलन क्षेत्र में पहुंच रहा है। जिससे भूस्खलन और भी बढ़ता जा रहा है। यहां पर सड़क भी धंस चुकी है। यहां पर नाली निर्माण करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था की जाए। सड़क के धंसने से यहां से गुजर रही सीवर लाइन से भी भविष्य में रिसाव की आशंका है। नगर पालिका गोपेश्वर ने भी नाली निर्माण नहीं कराया है। उन्होंने क्षेत्र में इन कामों को तत्काल कराने और क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करने के लिए आगणन तैयार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पालिका के नामित सभासद हरि प्रसाद ममगाईं, ‌विमला देवी, चंद्रप्रकाश, जीसी नौटियाल, केएल भट्ट, यदूनंदन भट्ट, जीएस भंडारी, पीएस नेगी आदि शामिल थे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!