जय बदरीविशाल: बदरीनाथ धाम में 24 दिन में चार लाख के पार हुई यात्रियों की संख्या–

by | May 27, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंगलवार को 18 हजार से अधिक ने किए बदरीविशाल के दर्शन, जून में यात्रा बढ़ने की उम्मीद– 

बदरीनाथ, 27 मई 2025: बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या चार लाख के पास पहुंच गई है। जबकि धाम की यात्रा शुरू हुए अभी 24 दिन ही बीते हैं। अब जून की छुट्टियां पड़ने पर यात्रियों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। 

बदरीनाथ धाम में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ के कपाट चार जून को खुले। पहले दिन से धाम में अच्छी तादात में यात्री पहुंच रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 18 से 20 हजार तक पहुंची हुई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को धाम में 18572 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। अब तक धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या चार लाख 16 हजार 291 पहुंच गई है। जिसमें दो लाख 32 हजार 65 पुरुष, एक लाख 61 हजार 722 महिलाएं और 22 हजार 504 बच्चे शामिल हैं। 

वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा पर मंगलवार को 1470 श्रद्धालु पहुंचे। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुले थे। अब तक यहां 7690 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंच चुके हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!