जय कार्तिक स्वामी: गोपीनाथ भगवान के दर्शन कर संतानदायिनी माता अनसूया से मिलने पहुंचे भगवान कार्तिकेय, देखें वीडियो–

by | May 31, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता, कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा में जुट रहे सैकड़ों भक्तगण, बदरीनाथ और बसुधारा भी जाएंगे–

गोपेश्वर, 31 मई 2025: क्रौंच पर्वत पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी की चल मूर्ति यात्रा गोपेश्वर मंदिर से होते हुए शनिवार को माता अनसूया के मंदिर पहुंच गई है। यात्रा के साथ सैकड़ों भक्तगण भी माता अनसूया के दरवार में पहुंचे हैं। मंदिर में भगवान कार्तिकेय और माता अनसूया की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इस दौरान कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा अश्रिमु​नि आश्रम भी पहुंची। यहां अमृत गंगा में कार्तिकेय ने पवित्र स्नान भी किया।

इन दिनों कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा वि​भिन्नपड़ावों से होते हुए बदरीनाथ और बसुधारा जा रही है।

शुक्रवार को कार्तिकेय चल मूर्ति भ्रमण यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए गोपेश्वर पहुंची। कार्तिकेय देव निशानों ने ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए।

इससे पूर्व

पोखरी ब्लॉक के गंजेड़ गांव में भगवान कार्तिकेय की चतुर्भुज मूर्ति की विशेष पूजाएं हुई। आचार्य ब्राह्मणों ने गणेश पूजा के बाद कार्तिकेय के निशानों का श्रृंगार किया।

पूजा, आरती के बाद भक्तों ने देव निशानों के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अर्घ्य भी लगाया। मुख्य सेवक विनोद रावत के साथ ही श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्तिकेय देव निशानों ने नृत्य भी किया।

कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़उमड़ रही है। यात्रा में सबका भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!