चमोली: पिटकुल का विरोध जारी, एसडीएम ने जारी कर दिए भवन निर्माण कार्य रोकने के आदेश–

by | May 31, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बंड विकास संगठन ने क्रमिक अनशन रखा जारी, मैदान खाली करने पर आंदोलन स्थगित करने का किया एलान–

पीपलकोटी, 31 मई 2025: पिटकुल की लंबे समय से सैमलडाल मैदान पर नजर थी। यहां पिटकुल का प्रशासनिक भवन व अन्य कार्य किए जाने हैं। धौली गंगा पर निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुप्रयाग और विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोेजना निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। क्षेत्र में यदि कोई बढ़ा आंदोलन इन परियोजनाओं के विरुद्ध नहीं हुअ तो जल्द ही ये बिजली उत्पादन भी शुरू कर देंगे।

विद्युत उत्पादन के लिए सब स्टेशन व उसे संचालित करने के लिए पिटकुल को पीपलकोटी क्षेत्र में भूमि की आवश्यकता है। लेकिन उन्हें भूमि नहीं मिल पा रही है। इसीलिए सेमलडाला मैदान पर उनकी नजर है। लेकिन बंड क्षेत्र के लोग पिटकुल की मंशा को सफल होने नहीं देंगे। जैसे ही यहां पिटकुल का भवन निर्माण शुरु हुआ तो स्थानीय लोगों ने बंड विकास संगठन के नेतृत्व में आंदोलन शुरू कर दिया।

अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर है। जिसे देखते हुए उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने पिटकुल को भवन निर्माण कार्य अविलंब रोकने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने इस संबंध में चार जून को तहसील कार्यालय सभागार में बैठक बुलाई है। बंड क्षेत्र के आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें इसका लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

बंड विकास संगठन ने सेमलडाला मैदान में इस संबंध में बैठक भी की। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किसी भी सूरत में पिटकुल को सेमलडाला की भूमि नहीं दी जाएगी। कहा कि इस मैदान में खेल गतिविधियों के साथ ही आपातकाल में हेलिकॉप्टर की लेंडिंग भी होती है।

क्षेत्र के मेले व अन्य सामाजिक व धार्मिक गतिविधियां भी इसी मैदान से संचालित होती हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, बंड संगठन के संरक्षक शंभु प्रसाद सती, महामंत्री हरीश पुरोहित, सचिव गुलाब सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ताजबर नेगी, राजेंद्र राणा, सभासद पूजा देवी, अंकित रावत, मनोरमा चौधरी, अनिल जोशी, बस्ती लाल, रघुनाथ फरस्वाण, मनोज कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!