आस्था: संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर में खोले देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी ने राज, माता से मांगा था राज न खोलने का वचन–

by | Jun 1, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के दर्शनों के बाद जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंची कार्तिकेय चल मूर्ति यात्रा, देखें वीडियो–

गोपेश्वर, 01 जून 2025: क्रौंच पर्वत पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की चल मूर्ति भ्रमण यात्रा रविवार को रात्रि प्रवास के लिए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पहुंच गई है। यात्रा में चल रहे सैकड़ों भक्तगण कीर्तन-भजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भगवान कार्तिक स्वामी ने संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर में अपने कालांतर के राज खोले। कार्तिक स्वामी ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर कहा कि वे अनसूया मंदिर में पहले भी आए थे।

जब वे चराचर जगत के भ्रमण पर निकले थे तो अनसूया मंदिर के ठीक सामने चट्टान पर रहे थे। कहा मैं वहीं भटकता रहा, तो माता अनसूया ने मुझे आश्रय दिया था। कार्तिक स्वामी ने कहा कि उन्होंने माता अनसूया को यह राज न खोलने का वचन मांगा था।

भगवान के इस राज को सुनकर वहां मौजूद भक्तगण आचं​भित हो उठे। महिलाओं के आंखें झलक उठी। करीब दो घंटे तक मंदिर में रहने के बाद भगवान कार्तिकेय ने माता से विदा ली।

रविवार को यात्रा पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर से होते हुए जोशीमठ नृसिंह मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हो रहे हैं। सोमवार को यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रा के प्रबंधक पूरण सिंह नेगी के आवास पर कार्तिक स्वामी की विशेष पूजाएं संपन्न हुई। इसके बाद मणगूभटवाड़ी के यदुनंदन भट्ट के यहां सूक्ष्म जलपान के बाद यात्रा मायापुर और पीपलकोटी पहुंची। पंडित वासुदेव थपलियाल और सुधीर नौटियाल ने कार्तिक स्वामी की पूजाएं की। भक्तों के दर्शन देते हुए यात्रा उर्गम घाटी में स्थित पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर पहुंची।

यात्रा के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी, उपप्रबंधक रमेश सिंह, सचिव बलराम सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरजी देवी रेखा नेगी, कार्तिक स्वामी के अवतारी पुरुष विनीत सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हो रहे हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!