चमोली: उर्गम घाटी में तीन दिवसीय रिंगालहैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण शुरू–

by | Jun 2, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

यूनेस्को और जनदेशस्वै​च्छिक संगठन की ओर से शुरू किया गया प्र​शिक्षण, क्षेत्र की महिलाएं ले रही प्र​शिक्षण–

जोशीमठ, 01 जून 2025: यूनेस्को नई दिल्ली और जनदेश स्वैच्छिक संगठन की ओर से उर्गम घाटी में रिंगालहैंडीक्राफ्ट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसमें 25 से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।

जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास विलुत्प हो रहे कौशल को बचाने के साथ उसे आगे बढ़ाना है। यूनेस्को का भी यही प्रयास है कि लोगों को लोगों को रोजगार से जोड़ते हुए परंपरागत कौशल को बचाया जाए।

बताया कि प्रशिक्षण में रिंगाल के फूलदान, पूजा की टोकरी, कंडी, सोल्टी, कमलदान आदि बनाने के बारे में जानकारी दी जएगी। मास्टर ट्रेनर धरमलाल ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। कहा कि मैने इस कला को अपना जीवन समर्पित कर दिया।

इसी कला ने मुझे इंग्लैंड की आर्ट गैलरी तक पहुंचाया। हम छोटे-छोटे आइटम बनाकर हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ अपनी आजीविका को भी बढ़ा सकते हैं। इस दौरान देवग्राम के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, जयचंद डुंगरियाल, अनीता देवी, काली देवी, फ्यूंली देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!