जय केदार: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता–

by | Jun 2, 2025 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

यात्रा व्यवस्थाओं हेतु उत्तराखंड सरकार एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की सराहना की, दिल्ली की प्रगति की कामना को लेकर की पूजाएं–

केदारनाथ, 02 जून 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदेश की मुख्य रेखा गुप्ता ने आज सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

आज सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंची जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी (तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य मंत्री का स्वागत किया।

इसके पश्चात दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर पहुंची तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न कर देश प्रदेश एवं लोक मंगल की कामना की।

इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्य मंत्री को बाबा केदार का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीशगौड़ ने बताया कि इस अवसर पर‌ दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस- जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!