आस्था: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन, धामों में यात्रा व्यवस्थाएं भी परखीं–

by | Jun 6, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अ​धिकारियों ने किया स्वागत, पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की–

बदरीनाथ/केदारनाथ: केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। वे पहले हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उसके बाद पूर्वाह्न बाद बदरीनाथ धाम दर्शन को पँहुचे।

केंद्रीय मंत्री का हेलीपेड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ कर पूजा अर्चना की और देश के खुशहाली की कामना की।

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत जानकारी ली, मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं, जिसमें से छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किये हैं। तीर्थयात्रियों हेतु सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थानाअध्यक्ष नवनीत भंडारी,अमित बंदोलिया,सहायक अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत,केदार सिंह रावत, संजय तिवारी, सत्येंद्र चौहान वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल दिनेश भट्ट,अमित पंवार, हरीश जोशी के साथ ही अन्य अ​धिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक धाम में रहने के बाद वे हेलीकॉप्टर से लौट गए।

Latest News

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
error: Content is protected !!