चमोली। विकास खंड नारायणबगड़ के पंती गांव के ठीक पीछे पहाड़ियों में सुबह साढ़े छह बजे भारी बारिश के दौरान बादल फटने से भारी तबाही हुई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन आपदा में कई मजदूरों के अस्थाई घर बह गए हैं। सीमा सड़क संगठन के 19 परिवारों के आवासीय कॉलोनी भी बह गई है जिससे वे बेघर हो गए हैं। एक वेल्डिंग की दुकान में भी भारी मलबा घुसा है। मलबा और बोल्डर आने से कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी बह गई है। चारों ओर मलबा और बोल्डर ही दिख रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पंती गांव की पहाड़़ियों में बादल फटा है। जिससे गांव के बरसाती गदेरे में उफान आ गया। सिमली-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया था, जिसे जेसीबी मशीनों के जरिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का संज्ञान लिया है, उन्होंने जिला प्रशासनसे घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
पहाड़ियों में बादल फटने से भारी तबाही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने लिया घटना का संज्ञान–
by laxmi Purohit | Sep 20, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
