चमोली: शराब पीकर हंगामा कर रहे थे दो पुलिस जवान, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित–

by | Jun 7, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

शराब के नशे में गोपेश्वर बाजार में कर रहे थे हंगामा, वाहनों को रोककर सवारियों को कर रहे थे परेशान–

गोपेश्वर, 07 जून 2025: नगर क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गोपेश्वर थाना पुलिस ने पुलिस के दो जवानों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि शनिवार को गोपेश्वर पुलिस थाने में सूचना मिली कि बाजार में कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। नशे में वाहनों को रोक रहे हैं और राहगीरों के साथ अभद्रता व गाली गलौच कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार किया और उनका मेडिकल कराया, जिसमें अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षी प्रवेश और आरक्षी दिनेश दोनों निवासी पुलिस लाइन गोपेश्वर और मोहित निवासी ब्रह्मणसैण गोपेश्वर शामिल हैं।

एसपी सर्वेश पंवार ने आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा की जाने वाली अनुशासनहीनता या गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चमोली पुलिस की ओर से नशे के ​खिलाफअ​भियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!