स्वरोजगार: औली के सेटेलाइट सेंटर में काश्तकारों ने ली सगंध पादपों की जानकारी, स्वरोजगार पर हुई चर्चा–

by | Jun 8, 2025 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

सगंध पौधा केंद्र के सैटेलाइट सेंटर में किया स्थानीय काश्तकारों ने भ्रमण, वि​भिन्न सगंध पादपों की ली जानकारी–

जोशीमठ, 08 जून 2025: रविवार को औली में स्थित सगंध पौधा केंद्र के सैटेलाइट सेंटर में काश्तकारों को भ्रमण कराया गया। काश्तकारों को सगंध पौधों से कैसे स्वरोजगार को बढ़ा सकते हैं उसकी भी जानकारी दी गई।

औली में स्थित सेटेलाइट सेंटर की नर्सरी सुराई, बदरी तुलसी, डैमस्क गुलाब, जीरेनियम, कालाजीरा, टिमरू, रोजमैरी, कैमोमाइल, इंडेलियनथाइम सहित अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए गए हैं। यह नर्सरी डेमो सेंटर भी है। जहां पर स्थानीय काश्तकारों को नर्सरी में तैयार किए पौधों की जानकारी दी जाती है। ताकि वे भी इन पादपों को आजीविका का जरिया बना सकें। कैप सेंटर के प्रभारी महेंद्र ने बताया कि काश्तकारों को इन पौधों के साथ इनसे होने वाली आजीविका की भी जानकारी दी गई।

पौधों की गुणवत्ता और मशीन से गुलाब जल बनाने की भी जानकारी दी। सेंटर का भ्रमण करने पहुंचे काश्तकार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां मिली जानकारी काफी लाभदायक रही, यह स्वरोजगार की दिशा में अच्छी पहल हो सकती है। इन पौधों को अपने खेतों में तैयार कर यह आय का बेहतर जरिया बन सकते हैं। इस दौरान मनमोहन सिंह बिष्ट, टीका प्रसाद, पार्वती देवी, कमला देवी, धर्मा देवी, सुमन देवी के साथ ही कई काश्तकार मौजूद रहे।

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!