ऑडिशन में युवा-युवतियों की अदाओं ने मन मोहा, अब 31 को होगा महामुकाबला–

by | Sep 20, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

चमोली। सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन नगरी गोपेश्वर में सोमवार को मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड 2021 प्रतियोगिता का ऑडिशन आयोजित किया गया। इस दौरान युवा-युवतियां बेहद आकर्षक परिधानों में पहुंचे थे। उन्होंने रेंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोपेश्वर के प्रगति वेड़िंग हॉल में ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
प्रिंस प्रोडक्शन हाउस एंड इंटरटेंनमेंटर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 युवा-युवतियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अब 31 अक्टूबर को पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक नीलम ढोंडियाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवा और युवतियों के साथ ही महिलाओं का कॉफिडेंश बढ़ता है। आज के दौर में आगे बढ़ने की होड़ है। युवा-युवतियां मॉडलिंग में भी अपना करियर संवार सकते हैं। विभिन्न परिधानों में पहुंचे प्रतिभागी युवा-युवतियों ने अपना हुनर दिखाकर अपना-अपना परिचय दिया। प्रतियोगिता में रोहित चंद्र, राजीव, गौरव कुमार, हिमांशु, अर्चना भारती, हेमंत, हिमांशु चौहान, माया नेगी, माना चौहान, अभिषेक, पुष्पा झिंक्वाण, वर्षा, शशांक राणा के साथ ही कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!