चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

by | Sep 2, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी–

गोपेश्वर। भारी बारिश के कारण चमोली-कुंड हाईवे बुधवार को बैरागना में फिर बाधित हो गया। अपराह्न करीब दो बजे भदाकोटी गांव के पीछे चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गिरे। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। लगातार बारिश के चलते मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी मौके पर काम नहीं कर पाई।

हाईवे बाधित होने से देहरादून-मंडल रोडवेज बस बैरागना से आगे नहीं जा सकी। वहीं, मंडल स्थित जड़ी-बूटी शोध संस्थान के कर्मचारियों को लेने के लिए पहुंचने वाली बस भी बैरागना में फंस गई। इसके चलते कर्मचारियों को लंबी दूरी पैदल तय कर गोपेश्वर पहुंचना पड़ा।

बैरागना की ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने बताया कि भदाकोटी की चट्टान से लगातार भूस्खलन होने के कारण बैरागनागदेरे के रास्ते मलबा हाईवे पर पहुंच रहा है। उन्होंने हाईवे को जल्द सुचारु कराने के साथ ही गदेरे पर कॉजवे या पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!