चमोली: दोस्त को बचाने नदी में कूदा सेना का जवान, दोस्त को बचाया, खुद नहीं बच पाया–

by | Jun 11, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

घर में देव पूजा के लिए छुट्टी पर आया था घर, दोस्त को बचाकर खुद भंवर में फंस गया, पुलिस ने शव निकाला, घर में मचा कोहराम–

नंदानगर, 11 जून 2025: पुनेरा गदेरे और नंदाकिनी नदी के संगम पर दोस्तों के साथ मजे से नहा रहे युवक को क्या पता था कि कुछ ही देर में वह काल के गाल में समा जाएगा। दोस्त को बचाने के लिए नदी में कूदे युवक ने अपने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन खुद की जिंदगी को नहीं बचा पाया और नदी में भंवर में फंसने से काल के गाल में समा गया। नंदानगर के कुमजुग गांव का यह युवक सेना का जवान था। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। शव को पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गढ़वाल राइफल में तैनात सुनील रावत, 25 वर्ष, इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनके घर में देव पूजा थी। बुधवार को वह गांव के अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पुनेरा गदेरे व नंदाकिनी के संगम पर गए थे।

प्रत्यक्षद​​र्शियों के अनुसार, नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा, सुनील उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। दोस्त को तो उसने बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पत्थर के बीच भंवर में फंस गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। सड़क पर आवाजाही कर रहे लोग भी उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वे सफल नहीं हो पाए।

सूचना पर नंदानगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी गहरी होने और सुनील पत्थरों में फंसा होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। सुनील रावत अविवाहित थे, उसकी मौत की खबर से माता-पिता, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!