चमोली: चेतावनी के बावजूद अलकनंदा के तेज बहाव के पास सेल्फी ले रहे दो युवकों का पुलिस ने किया चालान–

by | Jun 14, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

गोविंदघाट क्षेत्र में अलकनंदा किनारे पहुंचे युवक खींच रहे थे सेल्फी, पुलिस नदी किनारे न जाने की बार-बार दे रही चेतावनी, ग्ले​शियर पिघलने से बढ़ रहा नदी का जलस्तर–

गोविंदघाट, 14 जून 2025: गोविन्दघाट क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे, जहां जल का बहाव अत्यंत तेज़ है, खतरे की बार-बार की चेतावनियों को अनदेखा कर खतरनाक तरीके से सेल्फी ले रहे दो युवकों पर गोविंद घाट पुलिस चालानी कार्यवाही कर दोनों यात्रियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

गोविन्दघाटक्षेत्रान्तर्गत पुलिस ऐसे लापरवाह यात्रियो/पर्यटकों पर कड़ी निगरानी रख रही है जो अपनी जान जोखिम में डालते हुए नियमों का उल्लंघन करते हैं। गोविंद घाट क्षेत्र में पुलिस द्वारा जगह-जगह जागरूकता बोर्ड, बैनर और लाउडस्पीकर पर लगातार घोषणाएं कर यात्रियों को नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।

बावजूद इसके अलकनंदा नदी के किनारे एक खतरनाक स्थान पर दो युवकों को सेल्फी लेते पाया गया। नदी का बहाव उस स्थान पर काफी तीव्र था, जो किसी भी पल बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

लापरवाही बरत रहे इन युवकों 1-गुरबिंदर पुत्र स्वर्ण सिंह और सुखजीत सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह निवासी सेक्टर 110, मोहाली, पंजाब के विरूद्ध पुलिस ने चालानी कार्यवाही करते हुए सख्त शब्दों में समझाया कि इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं और भविष्य में ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं।

चमोली पुलिस की श्रद्धालुओं/पर्यटकों से अपील है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की जा रही चेतावनियों को अत्यंत गंभीरता ले। अक्सर देखने में आता है कि रोमांच या यादगार पल की तलाश में यात्री अनजाने में खुद को जोखिम में डाल लेते हैं। विशेष रूप से प्राकृतिक सुंदरता वाले या दुर्गम स्थानों पर यह प्रवृत्ति अधिक होती है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना सीधे तौर पर दुर्घटनाओं को न्योता देना है। जोखिम भरे स्थानों पर सेल्फी या तस्वीरें लेने के लिए बिल्कुल भी न रुकें। ऐसी जगहों पर सिर्फ एक तस्वीर लेने के लिए रुकना जानलेवा साबित हो सकता है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!