चमोली: कुलसारी-नैल-ढालू सड़क पर कर दुर्घटनाग्रस्त हुई, दो लोगों की दर्दनाक मौत–

by | Jun 15, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

राजस्व पुलिस की टीम ने किया शवों का पंचनामा, गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ा–

थराली, 15 जून 2025: थराली विकास खंड के कुलसारी-नैल-ढालू मोटर मार्ग पर गुमटा तनोलीतोक में दोपहर डेढ़ बजे एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दो व्य​क्ति दर्शन राम पुत्र लूतीराम, उम्र 56 वर्ष, निवासी पास्तोलीअैर दिनेश चंद्र जोशी पुत्र बलराम, उम्र 60 वर्ष, निवासी नैल सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों को तहसील प्रशासन, पुलिस तथा डीडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया।चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है।

राजस्व पुलिस के द्वारा दोनों शवो पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी।शवो का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!