चमोली: जिला अस्पताल गोपेश्वर में लेप्रोस्कोपिक विधि से सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन–

by | Jun 21, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

लेप्रोस्कोपिक वि​धि से हुआ 22 साल की महिला का पहला ऑपरेशन, पित्त की थैली में पथरी की सफल सर्जर हुई–

गोपेश्वर, 21 जून 2025: चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड की 22 वर्षीय महिला, जो तीव्र पेट दर्द की शिकायत के साथ जोशीमठ से रेफर होकर जिला चिकित्सालय चमोली की इमरजेंसी सेवा में लाई गई थी, का पित्त की थैली में पथरी की सफल सर्जरी की गई है।

जांच के उपरांत जब यह पुष्टि हुई कि मरीज की पित्त की थैली में पथरी है, तो उसे सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। इसके पश्चात सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ सर्जन डॉ नीरज पिमोली,सर्जन डॉ. दीपक नेगी एवं, निश्चेतक डॉ. एसएन सिंह तथा स्वास्थ्य कार्मिकों की टीम ने सामूहिक प्रयास से महिला की लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) द्वारा सफल शल्य चिकित्सा की।

सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि पूर्व में आधुनिक तकनीकी उपकरणों की अनुपलब्धता के चलते ऐसे मामलों में बड़े चीरे के माध्यम से ऑपरेशन करना पड़ता था, जिससे न केवल अधिक समय लगता था बल्कि मरीज को ज्यादा तकलीफ भी होती थी। अब जिला चिकित्सालय में लेप्रोस्कोपिक मशीन स्थापित होने से ऑपरेशन आसान, सुरक्षित एवं कम समय में संभव हो पाया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में जिला चिकित्सालय में लेप्रोस्कोपिक मशीन की स्थापना की गई है, और यह जिले में इस मशीन से किया गया पहला ऑपरेशन है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चमोली जैसे पर्वतीय और दुर्गम जिले के लिए एक बड़ी राहत है और इससे यहां के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय चमोली में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे निरंतर प्रगति का प्रमाण है। ऑपरेशन टीम में नर्सिंग अधिकारी सुगंधा, एल्विन, वंदना, राम भजन कोहली एवं गौरव ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!