दुखद हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर में अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाया टेंपो ट्रेवलर्स, पांच लोग छिटके, 11 लापता–

by | Jun 26, 2025 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटे, अलकनंदा में गिरी बस का नहीं चल रहा कोई पता, उफान पर बह रही अलकनंदा–

रुद्रप्रयाग, 26 जून 2025: ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर में बड़ा हादसा हो गया।
बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 7 बजकर 50 मिनटर पर जिला कंट्रोल रुम को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या यूके 08 पीए 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे नीचे खाई में गिरकर अलकनंदा में जा गिरा है। इस वाहन में सवार कुछ लोग वाहन के नदी में समाने से पहले छिटक गये थे। यह वाहन चारधाम यात्रा पर आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।

वाहन संख्या यूके 08 पीए 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे।

रात को हो रही तेज बारिश से अलकनंदा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे नदी उफान पर बह रही है। स्थानीय युवा भी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू में जुटे हैं।

घोलतील में टेंपो ट्रेवलर्स दुर्घटना में घायलों का विवरण-

1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।

2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।

3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।

4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।

5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।

6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।

7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।

8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

इस दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (01 महिला व 01 पुरुष) की मृत्यु हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-

मृतकों का विवरण –
1- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
2- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण –
1- रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
2- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
3- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
4- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
5- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
6- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
7- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
8- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
9- कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
10- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

वर्तमान समय में सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!